पणजी। उत्तरी गोवा में कैलंगुट बीच के पास अरब सागर में पर्यटकों से भरी नाव के पलट जाने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 20 अन्य यात्रियों को बचा लिया गया है। गोवा पुलिस के अनुसार, ये घटना दोपहर दोपहर करीब 1.30 बजे हुई, जिसमें एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘जिस नाव में सभी यात्रा कर रहे थे, उसके पलट जाने से ये हादसा हुआ। फिलहाल सभी बचाए गए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।’ उन्होंने बताया कि दो यात्रियों को छोड़कर बाकी सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। नाव पर सवार यात्रियों में छह साल के बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।
राज्य सरकार की तरफ से नियुक्त जीवन रक्षक एजेंसी दृष्टि मरीन के प्रवक्ता ने बताया कि नाव समुद्र तट से करीब 60 मीटर दूर पलट गई, जिसके कारण सभी यात्री समंदर में गिर गए। उन्होंने बताया कि नाव पर महाराष्ट्र के खेड़ का 13 सदस्यों वाला एक परिवार सवार था। उन्होंने बताया कि नाव को पलटते देख दृष्टि मरीन का एक कर्मचारी मदद के लिए दौड़ा और बैकअप के लिए बुलाया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 18 लाइफसेवर यात्रियों की मदद के लिए दौड़े और उन्हें सुरक्षित किनारे पर ले आए।’
प्रवक्ता ने बताया कि घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर पाए गए लोगों को एम्बुलेंस में चिकित्सा सुविधा के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि नाव पर सवार दो यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी, जिनमें से 20 यात्रियों में से छह और सात साल के दो बच्चे और 25 और 55 साल की दो महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं एक हफ्ते पहले मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास इंजन परीक्षण के दौरान तेज गति से चल रही नौसेना की नाव ने एक यात्री नाव ‘नील कमल’ को टक्कर मार दी थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक यात्रियों को लेकर यह नाव गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी।
गोवा में कैलंगुट बीच के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटी; हादसे में एक शख्स की मौत, 20 लोग बचाए गए
Latest Articles
मुख्य सचिव ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को...
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
















