20.7 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बड़ी हलचल, एक साथ 95 आईएएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, 18 बने सचिव

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 95 अफसरों को क्रिसमस के अवसर पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। आजमगढ़ के मंडलायुक्त मनीष चौहान और खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू सहित सात आईएएस अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर प्रमोशन किया गया है। वहीं लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह समेत 38 आईएएस को जिलाधिकारी एवं विशेष सचिव स्तर से सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है। नियुक्ति विभाग ने बुधवार को प्रमोशन का आदेश जारी किया।
2000 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ बाबू, मनीष चौहान, रंजन कुमार, अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। इनके अतिरिक्त 2000 बैच के आईएएस अधिकारी अमित गुप्ता, दीपक अग्रवाल का भी प्रमोशन किया गया है।
विज्ञापन
2009 बैच के 18 आईएएस अधिकारियों को जिलाधिकारी (विशेष सचिव) पद से सचिव पद पर प्रमोशन मिला है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, डॉ. रुपेश कुमार, नग विकास विभाग के निदेशक अनुज झा, माला श्रीवास्तव, नितिन बंसल, मासूम अली सरवर, विजय किरण आनंद, भानुचंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, एस.राजलिंगम, विवेक, भूपेंद्र एस. चौधरी, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार उपाध्याय, संगीता सिंह, शुभ्रा सक्सेना, अदिति सिंह और इंद्र विक्रम सिंह को प्रमोशन दिया गया है।
प्रमोटी आईएएस ब्रजेश नारायण सिंह, राकेश कुमार मिश्र, रमाकांत पांडेय, आनंद कुमार सिंह, राजेश कुमार, मार्कण्डेय शाही, अविनाश कृष्ण सिंह, राजेश प्रकाश, अखिलेश कुमार मिश्र, हीरालाल, शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय, नरेंद्र प्रसाद पांडेय को भी प्रमोशन मिला है। 2010 बैच के भवानी सिंह खंगारोत, 2011 बैच के संजय सिंह, देवेंद्र कुमार पांडेय को भी सलेक्शन ग्रेड दी गई है।
2012 बैच के 23 आईएएस अफसरों को सलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन मिला है। रवीश गुप्ता, नेहा प्रकाश, उज्ज्वल कुमार, अंकित कुमार अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, प्रवीण कुमार लक्षकार, जसजीत कौर, सी.इंदुमति, अरुण कुमार (द्वितीय), संजीव सिंह, अभिषेक सिंह, टी.के.शिबू, संजय कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार (प्रथम), राधेश्याम, उमेश मिश्रा, उमेश प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, मंगला प्रसाद सिंह, राजेश कुमार पांडेय और प्रवीण मिश्र को सलेक्शन ग्रेड में प्रमोट किया है।
इसी प्रकार प्रमोटी आईएएस अमित सिंह बंसल, ए.दिनेश कुमार, शिवप्रसाद, रेणु तिवारी, शेष मणि पांडेय, राकेश कुमार, शेषनाथ, नीरज शुक्ला, राजेश कुमार राय, श्रीहरि प्रताप शाही, अरुण प्रकाश, रामसिंहासन प्रेम, चंद्रशेखर, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, दिनेश चंद्र, अरविंद कुमार चौरसिया, मनोज कुमार (द्वितीय), चंद्रभूषण, बृजराज सिंह यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह,महेंद्र वर्मा और राहुल सिंह को भी सलेक्शन ग्रेड मिली है। यशु रुस्तगी और डॉ. विभा चहल को भी सलेक्शन ग्रेड दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...

शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहलः कुसुम कंडवाल

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023“ के संबंध में...

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों...

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक...