नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी तीन जनवरी को दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को नए घर देंगे। वह अशोक विहार में “स्वाभिमान फ्लैट्स” योजना के तहत 1,645 नए फ्लैटों की चाबियां सौंपेंगे। डीडीए ने “जहां झुग्गी, वहां घर” योजना के तहत निवासियों के लिए फ्लैट तैयार किए हैं।
केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2024-25 और वित्त वर्ष 2028-29 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत अतिरिक्त दो करोड़ आवास गरीबों को उपलब्ध कराएगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंगलवार को जारी अपनी वार्षिक समीक्षा में यह बात कही।
आधिकारिक बयान के अनुसार, इस वर्ष 30 दिसंबर तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 3.33 करोड़ मकान आवंटित करने का संचयी लक्ष्य दिया गया है, जिनमें से 3.22 करोड़ मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं और 2.68 करोड़ मकान पूरे हो चुके हैं।
एम्स के आपातकालीन विभाग में इलाज कराने आ रहे मरीजों को नया क्रिटिकल केयर सेंटर मिलेगा। मौजूदा समय में आपातकालीन विभाग के पास 200 बिस्तर हैं। इनमें से रोजाना केवल 50 बेड पर ही मरीजों की भर्ती होती है। क्रिटिकल केयर सेंटर बनने के बाद 200 बिस्तर बढ़ जाएंगे।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होगा। इससे सभी सेवाएं ब्लॉक में शिफ्ट हो जाएंगी। साथ ब्लॉक में सभी विभागों के लिए 40 बेड आरक्षित होंगे। इससे मरीजों को पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। कैंसर के मरीजों के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुविधा शुरू होगी। अभी तक अस्पताल में कैंसर के मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिलती थी। मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया जाता था। बांझपन से परेशान महिलाओं के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में आईवीएफ सेंटर शुरू होगा। महिलाओं के इलाज के लिए अस्पताल में आईवीएफ सेंटर तैयार किया गया है। इस केंद्र को अगले साल शुरू किया जा सकता है। यमुना में पुराने लोहे के पुल के साथ निर्माणाधीन नया पुल लगभग बनकर तैयार है। अगले कुछ दिनों में इससे ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली के बीच मुसाफिरों को सहूलियत होगी। डीयू में इस साल से एक सेमेस्टर की पढ़ाई विदेश में कर सकेंगे। इसमें शर्त इतनी भर है कि विदेशी विश्वविद्यालय की रैंकिंग डीयू की रैंकिंग समान होनी चाहिए। सभी स्कूलों में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस साल से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। इससे परीक्षा प्रणाली पारदर्शी होगी। वहीं, नकल पर भी नकेल कसेगी। एम्स व हाईकोर्ट के नजदीक निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज पूरा होगा। इससे राहगीरों को ट्रैफिक के बीच से सड़क पार करने की मजबूरी नहीं रहेगी। वह आसानी से एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकेंगे। लुटियन की दिल्ली में सभी चौराहों, फुटपाथ समेत दूसरे महत्वपूर्ण स्थलों के सौंदर्यीकरण का काम पूरा होगा। इससे इलाके की खूबसूरती बढ़ेगी।
दिल्ली में जहां झुग्गी, वहां फ्लैट: तीन जनवरी को पीएम मोदी सौपेंगे चाबियां
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















