नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ अपने चौथे हफ्ते में है और अब जल्द ही पांचवें हफ्ते में प्रवेश करने वाली है। आज सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए पूरे 27 दिन हो चुके हैं। पुष्पा 2 अपने चौथे हफ्ते में भी नई फिल्मों से आगे निकल चुकी है। आज की फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं।
फिल्म का सिनेमाघरों में आज चौथा मंगलवार था। आज भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। हालांकि, आज फिल्म की कमाई में बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने आज 27वें दिन 6.45 करोड़ रुपये कमाए। बीते दिन यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन 6.80 करोड़ रुपये था। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर 1170.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। चौथे हफ्ते के वीकडेज में आमतौर पर फिल्मों का कलेक्शन लाखों में सिमटने लगता है, लेकिन पुष्पा 2 अब भी करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है। पुष्पा 2 अपने कलेक्शन के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं, ‘बाहुबली 2’ 1030.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ दूसरे स्थान पर है।
धीरे-धीरे पुष्पा 2 अपने पांचवें हफ्ते की ओर बढ़ रही है। हिंदी पट्टी में फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा है और इसके हिंदी संस्करण को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, हिंदी पट्टी में इसका कुल कलेक्शन 771.12 करोड़ रुपये हो चुका था। वहीं, अब हिंदी पट्टी में ‘पुष्पा 2’ 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है।
इस हफ्ते सिनेमाघरों में ‘बेबी जॉन’ और ‘माफासा: द लॉयन किंग’ भी ‘पुष्पा 2’ के सामने खड़ी हैं। चौथे हफ्ते में भी पुष्पा 2 बेबी जॉन की पहले हफ्ते की कमाई से आगे है। बेबी जॉन ने आज अपने सातवें दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। मुफासा का सिनेमाघरों में दूसरा हफ्ता चल रहा है। वहीं, मुफासा ने आज अपने 12वें दिन 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
1200 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच रही ‘पुष्पा 2’
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















