सूरत। सूरत के एक इस्पात संयंत्र में कोयला गिरने के कारण आग लगी। हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। तीन शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।
गुजरात के सूरत जिले के हजीरा औद्योगिकी क्षेत्र में एक इस्पात संयंत्र में मंगलवार की शाम आग लग गई। इस हदासे में चार लोगों की मौत हो गई, जब एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि घटना आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया के संयंत्र में हुई। हमें जानकारी मिली कि संयंत्र के एक हिस्से में कोयला गिरने से आग लग गई। यह आग उस वक्त लगी, चार श्रमिक लिफ्ट पर थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस और फैक्टरी के निरीक्षक इस घटना की जांच करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, जिन चार श्रमिकों की जान गई, उनमें से तीन के शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजे गए हैं। आगजनी के कारण फैक्टरी को नुकसान हुआ है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
सूरत के इस्पात संयंत्र में कोयला गिरने से लगी आग, चार श्रमिकों की मौत; एक घायल
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















