28.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

पीआरएसआई देहरादून ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की भेंट, मतदाता जागरूकता पर की चर्चा

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने कहा है कि लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने ले लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सतत रूप से चलते रहेंगे। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। हर महीने थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की थीम इस प्रकार बनाई गई है कि सभी वर्गों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जा सके।

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर ने आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम से शिष्टाचार भेंट कर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता के लिए की गई नई पहलों की जानकारी देते हुए अपेक्षा की कि पीआरएसआई भी मतदाता जागरूकता में सक्रिय सहयोग करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वर्ष 2025 के लिए प्रत्येक महीने की थीम की जानकारी दी।

थीम
जनवरी : नया साल, नए मतदाता लक्ष्य
फरवरी: मतदाता बनें, विजेता बनें
मार्च: सशक्त महिलाएं, सशक्त राष्ट्र
अप्रैल: “शिक्षा से जागरूकता, जागरूकता से मतदान”
मई: “मेरा काम, मेरी पसंद; मेरा वोट, मेरी आवाज़”
जून: हर बारिश की बूंद और हर वोट मायने रखता है
जुलाई: “हरेला का संदेश, वोट बने विशेष”
अगस्त: स्वतंत्रता और चुनावी कर्तव्य
सितंबर: “शिक्षक: चुनावी भागीदारी के स्तंभ”
अक्टूबर: आसान पंजीकरण, आसान सुधार
नवंबर: “संविधान, संकल्प और मतदान – उत्तराखंड के साथ नई उड़ान”
दिसंबर: “सुगम मतदान, सबका सम्मान”
मुख्य निर्वाचन अधिकारी “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का महत्व समझ आए और वह इसका उपयोग करें। इन थीम के माध्यम से, हम पूरे साल जागरूकता अभियान चलाएंगे।”यह पहल न केवल मतदान प्रक्रिया को सरल बनाने में सहायक होगी, बल्कि समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में भी योगदान देगी।
पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां ने कहा कि पीआरएसआई भी मतदाता जागरूकता के लिए अपने स्तर पर प्रचार प्रसार करेगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट, दिनेश कुमार, प्रियांक वशिष्ठ उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...