23.5 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

सिंगरौली में सनसनीखेज वारदात, सेप्टिक टैंक में मिले चार युवकों के शव; कई दिन से गायब थे चारों

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक गांव में घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से शनिवार रात चार युवकों के शव मिले। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि चारों युवकों को नव वर्ष की पार्टी करते देखा गया था। मृतकों में एक उस मकान मालिक का पुत्र भी है जिसके पीछे सेप्टिक टैंक है। मकान उन्होंने किराए पर दे रखा था।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के गांव बड़ोखर में एक घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से शनिवार रात चार युवकों के शव मिले। तीन मृतकों की पहचान हो गई है। फौरी तौर पर सामूहिक हत्या की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि चारों युवकों को नव वर्ष की पार्टी करते देखा गया था। मृतकों में एक उस मकान मालिक का पुत्र भी है, जिसके पीछे सेप्टिक टैंक है। मकान उन्होंने किराए पर दे रखा था और खुद परिवार के साथ दूसरी जगह रह रहे थे।
मकान मालकिन के मुताबिक उनका पुत्र एक जनवरी को तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। इनमें से दो युवकों को वह नहीं जानतीं। पार्टी मनाने के बाद से ही चारों गायब थे। शनिवार शाम एक ग्रामीण को टैंक से बदबू महसूस हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। टैंक के पास पुलिस को एक कार भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...