28.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

हल्द्वानी में तेज हुई राष्ट्रीय खेलों की तैयारी, एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत

हल्द्वानी। 28 जनवरी से उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल होने जा रहे हैं। मुख्य खेल का आयोजन देहरादून और हल्द्वानी में होने हैं। इसी को देखते हुए शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर हल्द्वानी शहर के मिनी स्टेडियम और गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान खेल स्टेडियम के निर्माण कार्यों का कार्य कर रही एजेंसी को 20 जनवरी तक हर हाल में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्य करने वाली इवेंट कंपनी को हर तैयारी को 20 तारीख तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भी स्विमिंग सहित अन्य खेल होने हैं। जिसको लेकर स्विमिंग पूल और बिजली कनेक्टिविटी ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी और तेज हो गई है। शहर के साफ सफाई अभियान के साथ ही सड़कों के निर्माण के कार्य भी शुरू हो गए हैं। नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में मंगल पड़ाव से नरीमन चौराहे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले और कूड़ा फैलाने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है। साथ ही कई दुकानों के चालान भी किए गए। नगर आयुक्त ने बताया शहर को साफ सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नगर आयुक्त ने कहा की शुरुआत में सभी लोगों को शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरुक किया जा रहा है। उसके बावजूद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो अतिक्रमण के खिलाफ सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर हल्द्वानी में साथ खेलों का आयोजन होना है। जिसमें लगभग 2000 मेहमान खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...