19.5 C
Dehradun
Wednesday, April 15, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने फ्लीट रोककर दिया फायर ब्रिगेड को रास्ता

प्रयागराज: महाकुंभ नगर में आग की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर और संवेदनशील दिखे। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की रवानगी के दौरान मुख्यमंत्री की फ्लीट भी वहां पहुंच गई। मुख्यमंत्री ने तत्काल फ्लीट रोकवाकर फायर ब्रिगेड को पहले निकलने दिया। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता का असर भी दिखा है और जल्द आग पर काबू पा लिया गया।आग लगने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिए। वहां से निकलने के बाद भी मुख्यमंत्री पल-पल की जानकारी लेते रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन करके मुख्यमंत्री से घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को घटनास्थल की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। वहीं एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि आग की सूचना लगभग चार बजे मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। कुछ टेंट में आग लगी थी, जिसे तुरंत बुझा लिया गया।
आग पर नियंत्रण पाने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि जैसे ही महाकुंभ क्षेत्र के गीताप्रेस में आग लगने की सूचना मिली, वैसे ही प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई। अग्निशमन, पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। गीताप्रेस के साथ प्रयागवाल के भी टेंट में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर समय रहते काबू कर लिया गया।
शाासन की मीडिया टीम की ओर से प्रत्यदर्शियों के हवाले से अजग-गजब दावे किए गए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालु ने बताया कि शाम 4:25 बजे ऊपर से ट्रेन गुजरी है उसके बाद से यह जानकारी नहीं कि आग कैसे लगी। इसके बाद 4:30 बजे आग की लपटें दिखाई देने लगीं। प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया गया है कि तीन से चार मिनट के अंदर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। चारों ओर से घटनास्थल को घेर लिया गया और देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण में आ गई। अगर प्रशासन इतना शीघ्र रिएक्शन ना करता तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। इसके विपरीत एडीजी का ही कहना है कि आग करीब चार बजे लगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, NSA अजीत डोभाल ने...

0
अहमदाबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी जनता की इच्छाशक्ति होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा...

निर्वाचन अधिकारी के ‘फिल्मी’ पोस्ट पर मचा बवाल, टीएमसी ने EC से की कार्रवाई...

0
कोलकाता: कोलकाता दक्षिण के चुनाव अधिकारी ने अपने एक्स पोस्ट में बॉलीवुड गाने और 'बर्नोल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। अब इसके खिलाफ तृणमूल...

आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति

0
नई दिल्ली। आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सुरक्षा की तेजी से बदलती...

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...

0
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...

बिना इनर लाइन परमिट के आदि कैलाश पहुंचे पर्यटक, प्रशासन ने दिए जांच के...

0
पिथौरागढ़। कुछ पर्यटक बिना इनर लाइन परमिट के प्रसिद्ध आदि कैलाश पहुंच गए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। धारचूला...