35.4 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

महाराष्ट्र: पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए, 12 की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। पचोरा के पारधाड़े स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग की और ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। इसके बाद यात्री दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन का कहना है कि जलगांव जिले के कलेक्टर के मुताबिक हादसे में 10 से 12 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने कहा कि महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ट्रेन दुर्घटना स्थल से 12 शव बरामद किए गए हैं।
मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने की अफवाह के बाद पचोरा के पारधाड़े स्टेशन के पास चेन पुलिंग की गई। ट्रेन रुकने से पहले अफरातफरी में यात्रियों ने उतरना शुरू कर दिया। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मंडल रेल प्रबंधक भुसावल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। रेलवे की मेडिकल टीम, रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर हॉट एक्सल या ब्रेक-बाइंडिंग के कारण चिंगारी उठी और कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने चेन खींच दी, और उनमें से कुछ नीचे कूद गए। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस बगल के ट्रैक से गुजर रही थी। महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी। नासिक के डिवीजनल कमिश्नर प्रवीण गेदम ने बताया कि हम मौके पर हैं। एडिशनल एसपी, एसपी, कलेक्टर और सभी अधिकारी पहुंच रहे हैं। हम डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। अंतिम उपलब्ध जानकारी के अनुसार आठ एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, रेलवे की अतिरिक्त बचाव वैन और रेलवे एंबुलेंस को मौके पर भेजा जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...