24.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

‘एमिलिया पेरेज’ को सर्वाधिक नामांकन, दिल्ली में शूट हुई ‘अनुजा’ ने भी बनाई ऑस्कर में जगह

नई दिल्ली। ऑस्कर 2025 के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित नामांकन आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 23 जनवरी को इन नामांकनों की घोषणा की। इस बार के ऑस्कर नामांकन में ‘एमिलिया पेरेज’ का जलवा देखने को मिला है। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा 13 नामांकन प्राप्त किए हैं। वहीं, ब्रॉडवे पर आधारिक फिल्म ‘विकेड’ ने 10 नामांकनों के साथ अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। ऑस्कर का नामांकन पाने में दिल्ली में शूट हुई फिल्म ‘अनुजा’ भी सफल रही है।
शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ ने 97वें अकादमी पुरस्कारों में लाइव एक्शन शॉर्ट कैटेगरी में नामांकन प्राप्त किया है। यह फिल्म अब ‘ए लीन’, ‘आई एम नॉट ए रोबोट’, ‘द लास्ट रेंजर’ और ‘द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंट’ जैसी फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। ‘अनुजा’ का निर्देशन एडम जे ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई ने किया है। फिल्म की कहानी एक नौ साल की बच्ची अनुजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन के साथ शिक्षा और फैक्ट्री में काम करने के बीच एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर मजबूर होती है। फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग मुख्य भूमिका में हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...