नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।
इस मुलाकात के बार में जयशंकर ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस अल नाहयान से मिलकर खुशी हुई। हमने उनके हाल ही के भारत दौरे की यादें ताजा कीं और भारत-यूएई साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इससे पहले, जयशंकर ने आज सुबह यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी विदेश मंत्री एक्स पर दी और लिखा, आज सुबह यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश से मिलकर खुशी हुई। हमने अपनी विशेष साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
जयशंकर 27 से 29 जनवरी तक यूएई के दौरे पर हैं। उनका मकसद भारत और यूएई के संबंधों को और भी मजबूत करना है। भारत और यूएई के बीच राजनयिक संबंध 1972 में स्थापित हुए थे। उस समय यूएई ने भारत में अपना दूतावास खोला था और भारत ने 1973 में यूएई में अपना दूतावास खोला। तबसे यहय संबंध मजबूत होते गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2015 के यूएई दौरे के बाद दोनों देशों के संबंधों में नया मोड़ आया। यह भारत के किसी प्रधानमंत्री का यूएई का पहला दौरा था, जो 34 वर्षों के बाद हुआ था। इस दौरे के दौरान भारत और यूएई के बीच एक व्यापक और रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत हुई। हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार यूएई का दौरा किया है और उनका हालिया दौरान नवंबर-दिसंबर 2023 में कॉप-28 विश्व जलवायु सम्मेलन में भाग लेने के लिए था। वहीं, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने भी भारत का कई बार दौरा किया है। 2016 और 2017 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में उनका भारत दौरा हुआ था।
एस जयशंकर ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, भारत-यूएई साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर की चर्चा
Latest Articles
अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने...
मुख्य सचिव ने आयुष मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात, उत्तराखण्ड में अखिल भारतीय...
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने नई दिल्ली में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के...
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख...
देहरादून। जन समस्या निराकरण और आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जन जन की सरकार-जन जन के...
प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

















