24.7 C
Dehradun
Sunday, August 2, 2026


spot_img

सरकार का आग्रह-प्रयागराज की उड़ानों का उचित किराया रखें एयरलाइन

नई दिल्ली। महाकुंभ के कारण प्रयागराज जाने वाली उड़ानों का किराया बढ़ा हुआ है। इस बीच, विमानन मंत्रालय ने बुधवार को एयरलाइनों से अनुरोध किया कि वे उचित किराया बनाए रखें। इसके बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए को 30 से 50 फीसदी तक कम किया है। इंडिगो ने यह कदम तब उठाया, जब उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रयागराज की उड़ानों का किराया बहुत ज्यादा है। उन्होंने विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से किराया घटाने के लिए कदम उठाने की आग्रह किया। महा कुंभ के कारण यात्रियों की बढ़ी मांग को देखते हुए हवाई किराए में भारी वृद्धि हुई थी और विमानन मंत्रालय ने एयरलाइनों से किराया कम करने के लिए कहा था।
आज विमानन मंत्री राम मोहन नायडू और अन्य अधिकारियों ने एयरलाइनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और प्रयागराज की उड़ानों के किराए पर चर्चा की और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि महा कुंभ के दौरान उचित किराया बना रहे। इसके बाद इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए में 30 से 50 फीसदी की कमी की। उदहारण के लिए, पहले दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली उड़ान का किराया 21,000 रुपये तक था। लेकिन अब यह 13,500 से थोड़ा ज्यादा है।
वहीं, एयर इंडिया ने भी अपनी सेवाएं बढ़ाईं हैं। उसने अब मुंबई से प्रयागराज के लिए विशेष उड़ान शुरू की है और दिल्ली से भी दूसरी उड़ान एक फरवरी से शुरू हो रही है, जिससे यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। सरकार ने कहा कि प्रयागराज के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है और यह शहर अब 26 अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। महा कुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 जनवरी को इसका समापन होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...

प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...