जम्मू: आतंकियों का सफाया करने और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सक्रिय आतंकियों के मंसूबे विफल करने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नियंत्रण रेखा के पार सक्रिय आतंकवादियों के 25 ठिकानों पर छापे मारे। राजोरी जिले में बड़े पैमाने पर छापे मारकर पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस ने बताया कि नौशेरा, थानामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुधल, मंजाकोट और चिंगस सहित कई स्थानों पर आतंकियों के घरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं।
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने जम्मू संभाग में लगभग दो दर्जन स्थानों पर आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रखा था। इस अभियान की समाप्ति के एक दिन बाद पुलिस ने सक्रिय आतंकवादियों के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए उनके अवासों पर गहन जांच की।
अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य ऊंचाई वाले इलाकों, एलओसी के पास वन क्षेत्र में छिपे और पीओके में सक्रिय आतंकियों को सर्दियों में वारदात करने से रोकना भी है। सीमा पार अभी 370 से अधिक आतंकवादी सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने और सुरक्षाबलों की मूवमेंट कम होने पर ये घुसपैठ की कोशिश में रहते हैं।
एसएसपी गौरव सिकरवार बताया कि पुलिस स्टेशन राजोरी में दर्ज एफआईआर नंबर 447/2024 से जुड़ी जांच के हिस्से के रूप में छापे मारे गए। यह मामला राजोरी में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क से संबंधित है। यह संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सक्रिय करने के लिए काम कर रहा है। सीआरपीएफ जवानों ने ऑपरेशन के दौरान पुलिस की सहायता की।
बुधवार सुबह करीब 9.50 बजे शहर के पास टुंडी तरार में इफ्तिखार हुसैन और उनके भाई मोहम्मद परवाज के घरों पर छापा मारा गया। यहां एक घंटे से अधिक समय तक चली तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। इनका भाई मोहम्मद असगर उर्फ बिल्ला उर्फ काका आतंकवादी है और इस समय नियंत्रण रेखा के पार से देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का काम कर रहा है। पुलिस ने कहा कि एनआईए की विशेष अदालत से सर्च वारंट के आधार पर तलाशी ली गई।
पीओके में सक्रिय आतंकियों के 25 ठिकानों पर छापा, आपत्तिजनक दस्तावेज लगे हाथ; अभियान तेज
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















