26.2 C
Dehradun
Monday, June 15, 2026


spot_img

मोटापा कई बीमारियों की जड़, फिटनेस के लिए पीएम मोदी ने क्या दिया मंत्र, संतुलित जीवन पर PM का जोर

नई दिल्ली। भारत में स्वच्छता का जो विषय विशुद्ध रूप से व्यक्तिगत या औपचारिक बना रहा, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से सामाजिक दायित्व और चिंतन में गंभीरता से उतार दिया। अब पीएम के रुख से संकेत मिल रहे हैं कि वह व्यक्तिगत स्वास्थ्य के विषय को भी आमजन की प्राथमिकता में शामिल कराने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर सकते हैं।
भारतीयों में बढ़ते मोटापे को कई बीमारियों का कारक बताते हुए जिस तरह पीएम बार बार खाद्य तेल के दैनिक उपभोग में दस प्रतिशत की कमी का सुझाव दिया है, इससे माना जा सकता है कि इस पर उनका विशेषज्ञों से भी मंथन चल रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत देशभर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। व्यायाम, योग व अन्य शारीरिक गतिविधियों में आमजन की भागीदारी को बढ़ाने के सतत प्रयास चल रहे हैं।
इसी बीच देखा जा रहा है कि बीते कुछ समय से प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के बीच स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता जता रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हमारे देश में मोटापे (ओबेसिटी) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। देश का हर आयु वर्ग और युवा भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।
पीएम ने इसे लेकर चिंता जताई कि मोटापे की वजह से डायबिटीज, हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं पीएम मोदी ने गत दिवस यंग लीडर्स डायलॉग में भी ‘हेल्दी इंडिया फिट इंडिया’ का मंत्र दोहराया। वहां भी प्रधानमंत्री ने सलाह दी कि यदि हम तय करें कि एक महीने में जितना तेल आज खाते हैं, हम कैसे भी करके उसे दस प्रतिशत कम कर देंगे तो भी आपको फर्क नजर आने लगेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के लिए कोई नया अभियान या कार्यक्रम जल्द शुरू किया जा सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वेव्स डॉक बाजार 19 देशों और 35 भाषाओं की 155 वैश्विक प्रविष्टियों में से...

0
देहरादून। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  (एमआईएफएफ), 2026 के दौरान होने वाले वेव्स डॉक बाजार के दूसरे संस्करण...

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, ऑडियो-वीडियो वायरल करने के हैं आरोप

0
देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने उनकी गिरफ्तारी की...

मोदी सरकार के 12 सालः वैश्विक संकटों के बीच खाद उत्पादन में भारत ने...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 सालों में देश के उर्वरक क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति आई है। रसायन...

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”

0
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया। खटीमा मुख्य मार्ग पर...

प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

0
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के निजी होटल में आयोजित प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री...