26.4 C
Dehradun
Wednesday, August 5, 2026


spot_img

‘बाजार तय करता है रुपये की कीमत, नहीं आई गिरावट’: केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली। भारतीय रुपये की कीमत बाजार तय करता है और इसके मूल्य में कोई गिरावट नहीं हुई है। यह एक तय विनिमय दर व्यवस्था की विशेषता होती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यह बात कही। हाल ही में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 87.29 रुपये के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई। रुपये की विनिमय दर पर डॉलर इंडेक्स की स्थिति, पूंजी प्रवाह, ब्याज दरों का स्तर, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और चालू खाता घाटा जैसे कारक घरेलू और वैश्विक कारक प्रभाव डालते हैं।
लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में सीतारमण ने कहा, भारतीय रुपये का अवमूल्य नहीं हुआ है, जो एक तय विनिमय दर व्यवस्था की विशेषता है। उन्होंने कहा, भारतीय रुपये की कीमत बाजार से तय होती है। इसका कोई निर्धारित लक्ष्य या स्तर नहीं होता। वित्त मंत्री ने कहा कि मुद्रा के अवमूल्यन से निर्यात प्रतिस्पर्धा में बढ़ोतरी हो सकती है, जो अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर डालता है। हालांकि, मुद्रा की कीमत घटने से आयात होने वाली वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा, जब रुपये की कीमत घटती है तो इसका असर घरेलू बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो वस्तुएं बिक रही हैं, उनकी कीमतें बढ़ती हैं और यह बढ़ोतरी हमारे देश के बाजार में कैसे असर डालती है। मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था में आयात विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में वस्तुओं की आपूर्ति और मांग, व्यापार योग्य वस्तुओं की प्रकृति, माल भाड़ा शुल्क और विकल्प की वस्तुओं की उपलब्धता शामिल हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि मार्च 2024 के अंत तक बीमा कंपनियों के पास 21,718 करोड़ रुपये की बीमा राशि लंबित थी, जिस पर लोग अभी तक दावा नहीं कर पाए हैं। मार्च 2023 में यह राशि 23,699 करोड़ रुपये थे औऱ उससे पहले यह 25,403 करोड़ रुपये थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूअरों के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षीणित...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली...

0
नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 50 लाख से अधिक परिवारों को छतों पर सौर पैनल लगवाने का...

सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन...

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

0
नई दिल्ली।  राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही...

सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी...

0
देहरादून। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...