देहरादून। दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण पर आए संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय जितेंद्र श्रीवास्तव की सचिव पेयजल उत्तराखंड शासन तथा संबंधित अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के संबंध में सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव जल शक्ति मंत्रालय द्वारा अपेक्षा की गई कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत शौचालय आच्छादन व ठोस कचरे का प्रबंधन ग्राम स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही कहा कि जितनी भी स्वच्छता से संबंधित संरचनाओं पहले से बनी हुई हैं उनका ठीक तरह से रखरखाव और संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए ग्राम स्तर पर यूजर चार्जेज भी लिया जाए तथा सभी पंचायतें अपना स्वच्छता प्लान भी बनाएं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जुड़े हुए उत्तराखंड के अधिकारियों ने संयुक्त सचिव जल शक्ति मंत्रालय को अवगत कराया कि प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण-2) कोविड काल एवं अन्य कारणों से पूर्ण नहीं किया जा सका जिसके चलते स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण-2) की अवधि को 1 वर्ष के लिए विस्तारित (2025-26 तक) किया गया है। विस्तारित अवधि के उपरांत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-3 को 2026-27 से स्वीकृत किया जाएगा। इस दौरान बैठक में सचिव पेयजल शैलेश बगोली, निदेशक स्वजल युगल किशोर पंत, संयुक्त निदेशक पंचायती राज हिमाली जोशी, इकाई समन्वयक स्वजल सुनील तिवारी व अनुज कौशिक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
शत-प्रतिशत शौचालय आच्छादन व ठोस कचरे का प्रबंधन ग्राम स्तर पर सुनिश्चित किया जाए
Latest Articles
भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर...
नई दिल्ली। भारत का निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर हो गया है। राजस्थान के जयपुर में...
आईएनएसए ने ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के एआई फोरम की पहली बैठक आयोजित की
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी-आईएनएसए ने सतत विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के फोरम की पहली बैठक वर्चुअल माध्यम...
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा तैयारियों की...
नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली...
मुख्य सचिव ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों को सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने 21...
कैंचीधाम मेले के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा
हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 जून...

















