प्रयागराज: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कण्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी मां पर बृहस्पतिवार की रात प्राणघातक हमला हुआ। इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। बचाव में आए तीन अन्य शिष्य भी घायल हो गए। सभी को देर रात महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले इस अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था। महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि पर देर रात हमला तब हुआ जब वह सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फार्च्यूनर कार से घर सदियापुर जा रही थीं। अखाड़े से निकलने के बाद संगम लोवर मार्ग पर कुछ दूर बढ़ते ही कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार रोकी। कार रुकने के बाद पहले से रास्ते में खड़े लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर धारदार हथियार से हमला, तीन शिष्य भी घायल
Latest Articles
आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...
पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...
















