34.8 C
Dehradun
Monday, July 13, 2026


spot_img

‘रोहिंग्या बच्चों को सरकारी स्कूलों में मिल सकेगा प्रवेश’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम निर्देश

नई दिल्ली। देश के शीर्ष न्यायालय ने शुक्रवार को एक बड़ी टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान निर्देश दिया कि रोहिंग्या बच्चे प्रवेश के लिए सरकारी स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं और इनकार किए जाने की स्थिति में वे उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं।
दरअसल, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों को यूएनएचसीआर (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त) कार्ड रखने वाले रोहिंग्या बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश देने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका का निपटारा किया।
इस जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पीठ ने एनजीओ ‘रोहिंग्या मानवाधिकार पहल’ की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस से कहा कि हम चाहते हैं कि बच्चे पहले सरकारी स्कूलों का रुख करें। अगर उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाता है, तो वे उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सात ईएसआई स्वास्थ्य परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

0
नई दिल्ली। श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मंगलवार को देशभर में लगभग छह सौ 68 करोड़ रुपये की लागत वाली सात कर्मचारी...

आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल तकनीक...

0
नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। नई दिल्ली...

वियतनाम में नौका दुर्घटना में मारे गए 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर हो ची...

0
नई दिल्ली।  वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बताया कि फु क्वोक द्वीप के निकट कल हुई नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले 15 भारतीय...

भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमले के बाद पश्चिम एशिया...

0
नई दिल्ली।  भारत ने ओमान तट के पास भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे वाणिज्यिक पोत जी.एफ.एस. गैलेक्सी पर हुए हमले...

नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का समापन

0
नई दिल्ली।  भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत नागपुर में आयोजित तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का आज समापन हुआ। चार दिवसीय...