देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गढ़वाल व कुमाऊँ रेंज प्रभारी सहित समस्त एसएसपी/एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में अब तक 427 अभियोग पंजीकृत करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24.25 करोड़ कीमत के 936.56 कि.ग्रा. मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। अभियान के दौरान 26 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत निरुद्ध करते हुए 15 अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी लगभग 1.74 करोड़ कीमत की सम्पत्ति अधिग्रहित की गयी। इस विशेष अभियान को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है।
समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, गैर जमानतीय/कुर्की वारण्टों की तामील हेतु 01 माह का विशेष अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही व शिथिलता बरतने वाले सम्बन्धित थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों की जवाबदेही तय की जाए। लम्बित विवेचनओं की समीक्षा करते हुए दोनों परिक्षेत्र प्रभारियों को अपने निकट पर्यवेक्षण में निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
सभी जनपद प्रभारियों को लगातार पुलिस विसिबिलिटी बढ़ाते हुए प्रभावी रात्रि गश्त, पैट्रोलिंग, नाका/बैरियर्स पर सघन चौकिंग कराने तथा भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त कराने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक. अपराध एवं कानून व्यवस्था, ए. पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/अभिसूचना, कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना, नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
वांछित एवं ईनामी अपराधियों व ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी पर होगा फोकस
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















