लुधियाना। फोकल प्वाइंट स्थित फेस आठ में एक फैक्ट्री का लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि लगभग आठ लोगों के जख्मी होने की संभावना है। घायलों में से पांच को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों में से एक फैक्ट्री मालिक का रिश्तेदार भी है, जो मैनेजर था। कोहली डाइंग नामक फैक्ट्री में हुए हादसे के घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के तुरंत बाद डीसी जितेंद्र जोरवाल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया। साथ ही सूचना पाकर नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ), फायर ब्रिगेड, स्वास्थ विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था और एनडीआरएफ की टीम के अनुसार दो मजदूरों को अंदर जिंदा देखा गया है, जिन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सिविल अस्पताल में पहुंचे जख्मी मजदूर परगट की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोहली डाइंग में धागा रंगाई का काम होता है। फैक्ट्री के पिछले हिस्से में स्थित दो मंजिल इमारत के नीचे लोहे के एंगल से पिल्लर बनाने का काम चल रहा था। शनिवार की शाम सवा पांच बजे अचानक स्पोर्ट गिरने से पूरी इमारत ध्वस्त होकर नीचे गिर गई। इस दौरान सात मजदूर ध्वस्त इमारत के नीचे दब गए। बचाव कार्य के दौरान छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि तीन को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस हादसे में आसपास की फैक्ट्री दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई है। आरंभ चर्चा थी कि बायलर फटने से हादसा हुआ, लेकिन आसपास के फैक्ट्री संचालकों का कहना है कि यदि बायलर फटता तो बड़ा हादसा होता। घटना के तुरंत बाद कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया खुद मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मेडिकल टीमों और दमकल विभाग को 24 घंटे मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। 20 साल पुरानी थी और उसकी छत के नीचे पिल्लर बनाकर उसे स्पोर्ट देने का कार्य किया गया था। घटना के समय लगभग 29 मुलाजिम अंदर काम कर रहे थे। चूंकि लेंटर पिछले हिस्से में गिरा, इसलिए अगले हिस्से में काम कर रहे 22 मजदूर जल्द बाहर निकल आए, जबकि शेष अंदर फंस गए। धमाके की आवाज से आसपास की फैक्ट्रियों से लोग घटनास्थल पर भागे और बचाव कार्य शुरू किया।
घटना के तुरंत बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और नोडल अफसर तैनात कर दिए। इनमें उपमंडल मैजिस्ट्रेट पूर्वी करमजीत सिंह, नायब तहसीलदार उदित वोहरा, उपमंडल मैजिस्ट्रेट बीडीपीओ खन्ना और कार्यसाधक अफसर खन्ना, उपमंडल मैजिट्रेट पायल, बीडीपीओ दोराहा, कार्यसाधक अफसर दोराहा, उपमंडल मैजिस्ट्रेट पश्चिम व नायब तहसीलदार अमृतपाल कौर और नायब तहसीलदार हरकीरत सिंह, उपमंडल मैजिस्ट्रेट व तहसीलदार जगराओं केसी दत्ता और नायब तहसीलदार किरणदीर कौर शामिल है।
पंजाब में बॉयलर फटने से गिरी फैक्ट्री की छत, एक मजदूर की मौत; कई मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Latest Articles
विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवा निभाएंगे अग्रणी भूमिका: केंद्रीय मंत्री...
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और वर्ष...
पीएम मोदी ने देश की आर्थिक वृद्धि पर चर्चा के लिए सलाहकार परिषद के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री-आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री और परिषद ने वैश्विक उथल-पुथल के...
केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कानूनी माप प्रणाली के अंतर्गत खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की है। इससे बाजार में अधिक पारदर्शिता...
बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल
चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। चमोली जिले के पीपलकोठी के समीप भनेरपानी...
उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया...

















