28.1 C
Dehradun
Sunday, August 2, 2026


spot_img

जनगणना में जाति गणना प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में नागरिकों की जाति दर्ज करने, वर्गीकृत करने और सत्यापन की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इन्कार कर दिया।
हालांकि, शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से याचिकाकर्ता द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करने को कहा है। यह जनहित याचिका शिक्षाविद आकाश गोयल ने दायर की थी। उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुक्ता गुप्ता ने दलील दी कि जाति विवरण दर्ज करने, उसे वर्गीकृत करने और सत्यापित करने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रश्नावली को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।
याचिका में आरोप लगाया गया कि जनगणना संचालन निदेशालय ने जाति पहचान दर्ज करने के मानदंड सार्वजनिक नहीं किए हैं, जबकि इस बार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से आगे बढ़कर व्यापक जाति गणना किए जाने की बात स्वीकार की गई है।
पीठ ने स्पष्ट किया कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया जनगणना अधिनियम, 1958 और उसके तहत बने 1990 के नियमों द्वारा नियंत्रित होती है, जो संबंधित प्राधिकरणों को जनगणना के तरीके और विवरण तय करने का अधिकार देते हैं। गौरतलब है कि 2027 की जनगणना देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी। यह 1931 के बाद पहली बार व्यापक जाति गणना को शामिल करेगी और भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना भी होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...

प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...