वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता तो उस पर बमबारी की जाएगी। अपनी आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण लगातार चर्चा में बने हुए ट्रंप ने ईरान पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन फिलहाल वे इस संबंध में विस्तार से नहीं बता सकते। ट्रंप ने कहा, अगर ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता तो बमबारी होगी। एक संभावना यह भी है कि अगर वे डील से इनकार करेंगे तो अमेरिका ईरान पर सेंकेडरी टैरिफ यानी अतिरिक्त शुल्क लगा देगा। ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने चार साल पहले भी ऐसा किया था।
बता दें कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल (2017-2021) में ईरान की विवादित परमाणु गतिविधियों के कारण सख्त पाबंदियां लगाई थीं। उन्होंने 2015 में हुए ईरान और विश्व शक्तियों के समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था। ईरान पर कथित तौर पर यूरेनियम बढ़ाने का आरोप लगा था। ट्रंप ने ऐसा करने के कारण व्यापक प्रतिबंध लगाने का एलान किया था। ट्रंप पहले भी ईरान को समझौता न करने पर सैन्य परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुके हैं। गौरतलब है कि ईरान अब तक अमेरिकी चेतावनियों को नजरअंदाज करता रहा है। इससे पहले बीते गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची के हवाले से एक बयान आया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी- इरना के मुताबिक पश्चिम एशिया के एक अन्य देश ओमान के माध्यम से ट्रंप को पत्र का जवाब भेजा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पत्र में ईरान से नए परमाणु समझौते पर सहमति देने की अपील की थी। बता दें कि अमेरिका समेत कई पश्चिमी दुनिया के देश ईरान पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह क्षमता से अधिक यूरेनियम संवर्धन कर रहा है। बड़े देशों का आरोप है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने के गुप्त एजेंडे पर काम कर रहा है। यह परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए उचित नहीं है। इन आरोपों पर ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूर्णतः नागरिक ऊर्जा प्रयोजनों के लिए है।
‘अगर ईरान अमेरिका से परमाणु समझौता नहीं करेगा तो बमबारी.; राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी
Latest Articles
नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...
ईडी ने ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की 14 अचल संपत्तियों को धन...
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब के रामनगर के ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की लगभग 1,600 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियों...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की191 करोड़ की...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली
चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के दीदार के लिए खुल गई है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए...
















