नई दिल्ली: राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल 2025 पर चर्चा के दौरान सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा- हमारा प्रयास है कि वक्फ के काम पारदर्शिता आए। अपने संबोधन की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- मुझे उम्मीद है कि सदन इस बिल का समर्थन करेगा। इस बिल का मूल उद्देश्य वक्फ की संपत्ति का रखरखाव करना है। इस बिल पर काफी चर्चा हुई है। मैं इस बिल को लेकर कहना चाहता हूं, इसके खिलाफ जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसका विरोध करता हूं। इस बिल को लेकर 2013 बने जेपीसी में सिर्फ 13 सदस्य थे, अब इस बिल को लेकर बने जेपीसी में 31 सदस्य थे।
जेपी नड्डा ने कई मुस्लिम देशों का जिक्र करते हुए कहा, वहां पर वक्फ की संपत्ति का रखरखाव सरकारें करती हैं। लेकिन हम तो बस रखरखाव और नियमों से चलने की बात कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि वक्फ की संपत्ति का दुरुपयोग न हो इस लिए ये बिल लाया गया है। इस दौरान जेपी नड्डा ने 2013 वक्फ बिल की कमियां और 2025 के वक्फ बिल की खूबियां भी गिनाई। जेपी नड्डा ने कहा – विपक्ष के लोग जेब में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, हमेशा दिखाते रहते हैं, लेकिन पढ़ते नहीं, इस्तेमाल नहीं करते हैं। संविधान का इस्तेमाल हम करते हैं।
सदन के नेता जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा- प्रधानमंत्री मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ चले हैं। हमें वोटबैंक की राजनीति से बाहर निकल करके देशहित की बात करने की जरूरत है। मैं जानना चाहता हूं, कि पिछले 70 साल किन लोगों ने उन्हें डरा कर रखा है। आपने 70 साल का परीक्षण करके देख लिया, बांट-बांट कर देख लिया। 2013 में संशोधन के बाद भी आप विपक्ष में बैठ गए हैं। हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि, हमने वक्फ बोर्ड पर हाथ डाल दिया। ये एक तरीके से हमारे को कब्जे में लेने की बात है।
जेपी नड्डा ने गिनाई वक्फ बिल की खूबियां, कहा- हम संविधान से चलते हैं, वो बस किताब ही दिखाते
Latest Articles
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...
ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...
पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...
मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...

















