29 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

यूपी के सभी मदरसों में लागू हुआ एनसीआरटी पाठ्यक्रम, मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से जारी हुआ आदेश

लखनऊ: राजधानी सहित प्रदेश के सभी मदरसों में नए शैक्षिक सत्र 2025-26 से राष्ट्रीय शैक्षिक व अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की तर्ज पर पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को इसी सत्र से कक्षा एक से तीन तक एनसीईआरटी की किताबें दी जाएंगी। इस संबंध में मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
सभी मदरसों में बेसिक शिक्षा परिषद की तर्ज पर इस साल से बच्चों को एनसीईआरटी की किताबें दी जाएंगी। इस संबंध में मदरसा बोर्ड की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग अपने विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर रहा है। इसी प्रकार से प्रदेश के मान्यता प्राप्त राज्यानुदानित मदरसों में भी चरणबद्ध तरीके से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्राथमिक स्तर की शिक्षा में एकरूपता को लाना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...

नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...

प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल

0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...

उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...