चमोली। जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिलाने से हड़कंप मच गया। घटना से दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहंुचा। जिसने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक पहुंचे ं। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार संख्या केए 01 एजी 0590 में एक युवक और युवती बीते शनिवार को सुबह में घूमते हुए स्थानीय लोगों को दिखे थे। शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में लोगों को घूमती हुई दिखी थी। यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर आठ, द्वितीय तल, 2 मेन ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं। कार में सवार महिला का शव जली अवस्था में अंदर मौजूद है, लेकिन महिला के साथ मौजूद पुरुष लापता हैं। ऐसे में लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।
चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस को चांचडी गांव के पास एक रिट्ज कार के अंदर महिला का जले शव की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप
Latest Articles
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में निवेश और बैंकिंग सहयोग पर की चर्चा
नई दिल्ली। फ्रासं के दौरे पर गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेरिस में बीएनपी पारिबास समूह के कॉर्पोरेट और संस्थागत बैंकिंग के...
भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के...
नई दिल्ली। भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा...
भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन युद्धपोत सिंगापुर पहुंचे
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति कल सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने...
भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता के साथ मिलने पर पूरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत-जापान संबंध बहुत विशेष हैं और आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई शानदार उदाहरण मौजूद...
यूजेवीएन निदेशक मंडल की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, प्रमुख...
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक...















