देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की विभिन्न समस्याएं सुनीं और उनके यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। राजभवन में समय-समय पर पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं आम नागरिकों की समस्याएं सुनने तथा उनका समाधान सुनिश्चित करने हेतु जन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
आज के जन मिलन में दूरस्थ जनपदों ऊधमसिंह नगर, पौड़ी सहित हरिद्वार व देहरादून आदि जिलों से 15 लोगों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें/समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखीं जिनमें, पेंशन न मिलने, भूमि-विवाद एवं धोखाधड़ी, रोजगार दिलाए जाने से संबंधित, विभिन्न विकास कार्यों और आर्थिक सहायता व अन्य प्रकार की समस्याएं मुख्य रूप से थी।राज्यपाल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उपस्थित शिकायत निवारण अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को समस्याएं तत्काल प्रेषित की जाएं तथा शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को समाधान की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए।
राज्यपाल ने कहा कि अधिकतर समस्याएं छोटी व सामान्य प्रकृति की हैं, जिनका समाधान समय पर न होने से आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी समस्याओं का त्वरित और नियमानुसार निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि सभी प्रस्तुत समस्याओं का निश्चित समयावधि में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
राज्यपाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के अधिकारियों को दिए निर्देश
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















