25.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित, 10वीं में 90.77 व 12वीं में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुए पास

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए है। छात्र लंबे समय से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर से परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। 10वीं में 90.77 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है जबकि 12वीं में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं क्लास में अनुष्का राणा टॉपर रही। उनको 98.60 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, 10वीं में बागेश्वर निवासी कमल चौहान ने टॉप किया है। कमल को 99.20 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।
टॉपर देहरादून की अनुष्का राणा के साथ ही केशव भट्ट दूसरे स्थान पर रहे हैं जबकि आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
बताते चलें कि, प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थी और 11 मार्च तक चली थी. जिसके लिए प्रदेश भर में 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 1,245 परीक्षा केंद्रों में 165 को संवेदनशील श्रेणी और 5 को अति संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में रखा गया था। 2,23,403 छात्र-छात्राओं ने इस बार बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। 10वीं में 1 लाख 13 हजार 690 परीक्षार्थी और 12वीं में 1 लाख 9 हजार 713 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।
साल 2024 में 12वीं की परीक्षा में कंचन जोशी और पीयूष खोलिया ज्वाइंट टॉपर रहे थे। दोनों को ही 97.66 फीसदी अंक मिले थे। अंशुल नेगी 97 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड पोजिशन पर रहे थे, जबकि हरीश चंद्र बिजल्वाण 96 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
वहीं, 10वीं की परीक्षा में पिथौरागढ़ की रहने वाली प्रियांशी रावत ने पूरे 100 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा 99.60 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे, जबकि पौड़ी के आयुष ने 99.00 फीसदी अंक स्कोर किया था और वो तीसरे स्थान पर रहे थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...