27.2 C
Dehradun
Tuesday, September 15, 2026


spot_img

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय भारत दौरे पर कल आएंगे, अक्षरधाम मंदिर जाएंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, भारतीय मूल की द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके परिवार के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी और वेंस के बीच एक अहम बैठक होगी, जिसमें व्यापार, टैरिफ और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होगी। यह जानकारी शनिवार को मामले से परिचित लोगों ने दी।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को चार दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे। वह पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों- इवान, विवेक और मीराबेल के साथ सुबह 10 बजे दिल्ली के पालम एयरबेस पर उतरेंगे, जहां एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री उनका स्वागत करेंगे। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि वेंस के साथ पेंटागन और विदेश विभाग सहित कम से कम पांच वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आने की उम्मीद है।
दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद वेंस और उनका परिवार स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। वह पारंपरिक भारतीय हस्तनिर्मित सामान बेचने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी दौरा कर सकते हैं। इसके अलावा, वेंस और उनका परिवार जयपुर और आगरा की यात्रा करेंगे। वह सोमवार रात को जयपुर के लिए रवाना होंगे।
इससे पहले, सोमवार शाम 6:30 बजे पीएम मोदी वेंस की मेजबानी करेंगे, जिसमें प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय दल में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक के बाद पीएम मोदी वेंस और उनके साथ आए अमेरिकी अधिकारियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, दिल्ली में अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल में ठहरेंगे। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को वेंस कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे, जिसमें आमेर किला भी शामिल है, जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल अंबर किला के नाम से भी जाना जाता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...