काशीपुर। नशे में हुई मामूली से कहासुनी के बाद एक सिरफिरे युवक ने अपनी मां, चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। जिन्हंे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान चाची की मौत हो गयी। जबकि इस हमले में आरोपी के मां के हाथों की उंगलियां कट गई, आरोपी के चचेरे भाई के भी गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जसपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघावाला में रहने वाले सेंकी ने अपनी मां से मामूली बात पर कहासुनी के दौरान धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें आरोपी की मां रेखा के हाथों की उंगलियां कट गई, उसके बाद आरोपी चाचा के घर पहुंचा और अपने चचेरे भाई हर्षित और चाची सुनीता देवी पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना में आरोपी की मां और चचेरे भाई के हाथों की उंगलियां कट गई है, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों आरोपी को चाचा ने डांटा था, जिसके बाद उसने बदला लेने की सोची।
पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मेघावाला गांव में सेंकी युवक को कुछ समय पहले उसके चाचा ने डांट दिया था और ये बात उसके मन में घर कर बैठी। जिसके बाद उसने चाचा को सबक सिखाने की सोची. मां ने समझाने का प्रयास किया तो उसने पाठल (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी अपने चाचा के घर गया और चाची और चचेरे भाई पर हमला कर दिया। घटना में आरोपी के चाची की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिरफिरे युवक ने मामूली कहासुनी के बाद चाची को उतारा मौत के घाट
Latest Articles
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली...
देहरादून। राज्य कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी गई। वहीं सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में छूट...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्थापित करने और स्थानीय समुदायों...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...
देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...
















