बंगलूरूः कर्नाटक के पूर्व डीजीपी/आईजीपी (सेवानिवृत्त) ओम प्रकाश की उनके आवास में हत्या कर दी गई है। ये जानकारी बंगलूरू पुलिस की तरफ से साझा की गई है। बता दें कि, ओम प्रकाश 1981 बैच के अधिकारी है। फिलहाल पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की रविवार को हत्या हो गई। पुलिस ने पत्नी पल्लवी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और झगड़े के बाद उन्होंने ही पति की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि, 68 वर्षीय ओम प्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के निवासी थे। उन्हें 1 मार्च 2015 को पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वे पहले कर्नाटक होम गार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक थे और 2015 से 2017 तक राज्य के पुलिस महानिदेशक भी रहे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ओम प्रकाश (68) रिटायरमेंट के बाद बंगलूरू में ही अपने घर में रह रहे थे। पत्नी के साथ उनकी अनबन चल रही थी। पत्नी ने रविवार शाम को पुलिस को फोन कर पति की मौत की जानकारी दी। इतने बड़े पूर्व आला अधिकारी की हत्या की खबर सुनते ही पुलिस की एक टीम उनके निवास पर पहुंची। वहां ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्नी और बेटी को तत्काल हिरासत में ले लिया। एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए होसुर रोड स्थित सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक ओम प्रकाश और उनकी पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। इसकी जानकारी पड़ोसियों और उनके रिश्तेदारों को भी थी। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि आखिर रविवार को ऐसा क्या हुआ कि नौबत हत्या तक पहुंच गई। वहीं इस मामले में बंगलूरू के एडिशनल सीपी विकास कुमार ने कहा, आज दोपहर करीब 4-4.30 बजे हमें हमारे पूर्व डीजीपी और आईजीपी ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं और उसके आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। एडिशनल सीपी ने आगे बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी… फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है… ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि उनकी मौत हो गई।
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की अपने ही घर में की गई हत्या
Latest Articles
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में निवेश और बैंकिंग सहयोग पर की चर्चा
नई दिल्ली। फ्रासं के दौरे पर गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेरिस में बीएनपी पारिबास समूह के कॉर्पोरेट और संस्थागत बैंकिंग के...
भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के...
नई दिल्ली। भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा...
भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन युद्धपोत सिंगापुर पहुंचे
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति कल सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने...
भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता के साथ मिलने पर पूरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत-जापान संबंध बहुत विशेष हैं और आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई शानदार उदाहरण मौजूद...
यूजेवीएन निदेशक मंडल की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, प्रमुख...
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक...















