24.2 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

सीमा पर तनाव के बीच हाई अलर्ट पर अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल

जम्मू। सीमा पर चल रहे तनाव के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू अलर्ट हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए तैयार रहने और अपने स्टाफ को अनावश्यक छुट्टियां नहीं लेने को कहा है।
जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जारी एक आदेश में सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि किसी भी समय अगर कोई भी स्थिति उत्पन्न होती है तो उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहें।
कोई भी अनावशयक छुट्टी न लें और डयूटी के समय अस्पताल प्रांगण को न छोड़े ताकि मरीजों की देखभाल प्रभावित न हो। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में कोई भी किसी भी स्थिति पर 0191-2582355 और 0191-2582356 पर संपर्क कर सकता है।
गौरतलब है कि जम्मू में सीमावर्ती क्षेत्रों में कभी भी हालात खराब होने पर जीएमसी जम्मू हमेशा से ही अलर्ट पर रहा है। आसपास सिर्फ जीएमसी जम्मू में ही एकमात्र अस्पताल है जहां पर घायलों को उपचार के लिए लाया जाता है। इसी को देखते हुए अभी से ही जीएमसी जम्मू किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...