न्यूयॉर्क। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ विश्व भर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में भी पाकिस्तानी कांसुलेट और टाइम स्क्वायर पर वहां बसे भारतीयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किए हैं।
इसके अलावा, ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग का कांच तोड़ने पर एक भारतीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय प्रदर्शनकारियों ने न्यूयार्क स्थित पाकिस्तानी कांसुलेट के बाहर जिहादी आतंकी हमले का जमकर विरोध किया।
भारत समर्थन भीड़ ने भारत और इजरायल के झंडे लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही तिरंगा लहराते हुए कहा कि इस्लामिक देश पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है। यह देश पहलगाम में हिंदू नरसंहार के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने इस आतंकी हमले में मारे गए सभी 26 लोगों के फोटो दिखाते हुए तख्तियों पर लिखा कि सीएनएन, एनबीसी, एनवाइटी, वापो, संयुक्त राष्ट्र कृपया इन मारे गए लोगों के नाम और इनके चेहरे दिखाएं और हैशटैग लगाएं-हिंदू लाइफ मैटर्स’, ‘एंड टैरिज्म नाव’, ‘इस्लामिक टेरर एंड्स टुडे’, ‘इनफ इज इनफ’।
उसी समय एक हिंदू पुजारी ने मारे गए निर्दोष हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इसी तरह भारतीय कांसुलेट ने एक्स हैंडल पर न्यूयार्क टाइम्स में हमले के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के फोटो साझा किए। इसी के साथ उन्होंने क्वींस इलाके में दाऊदी वोहरा समुदाय के लोगों की प्रार्थना सभा को भी साझा किया।
ब्रिटिश राजधानी लंदन में भी पाकिस्तानी उच्चायोग के समक्ष भारतीयों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान आवेश में 41 वर्ष के एक भारतीय ने उच्चायोग की एक खिड़की को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। पिछले शनिवार और रविवार को भी लंदन, मेनचेस्टर और बेलफेस्ट में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए थे।इसके अलावा, सिंगापुर में भी भारत-सिंगापुर फ्यूचर फोरम के परिवारों ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की और पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले का पुरजोर विरोध किया। इस बीच, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई ने भी पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने भारत के लोगों के साथ अपना सौहार्द जताया है।
पहलगाम आतंकी हमले का विश्व भर में विरोध, पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
Latest Articles
सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र को निर्देश, वायुयान नियमों को 2 सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड...
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के अंतर्गत बनाए गए नियमों को दो सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड पर...
नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की OMR शीट जारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी –एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए ओएमआर शीट...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध...
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए 451.63 करोड़ की विशेष सहायता...
देहरादून। उत्तराखंड को आधारभूत अवसंरचना एवं पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है। भारत...
प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने के मुख्य सचिव ने दिए...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में साइबर क्राइम को लेकर सचिव गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस...















