24.2 C
Dehradun
Wednesday, April 29, 2026


spot_img

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश: टाइम बम और RDX लेकर पहुंचे थे आतंकी; टारगेट में था पुलिस थाना

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को एक बार फिर से दहलाने की साजिश हो रही है। इसी मकदस से आतंकी ग्रुप के दो बदमाश चंडीगढ़ में भारी मात्रा में आरडीएक्स और टाइम बम लेकर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदात होने से बच गई है।
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने आतंकी हैप्पी पसिया के दो बदमशों को किया गिरफ्तार। आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार, टाइम बम और आरडीएक्स बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच के एसपी जसबीर सिंह बदमाशों को पकड़ने के लिए इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोनों बदमाशों को वारदात से पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को सेक्टर-39 की जीरी मंडी के पास जंगल एरिया से दबोचा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी चंडीगढ़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हाल ही में आईबी ने चंडीगढ़ पुलिस से इनपुट साझा किया था कि हैप्पी पसिया चंडीगढ़ के साउथ एरिया के थाने को उड़ाने की साजिश रच रहा है। इसके बाद पुलिस ने थानों की सुरक्षा बढ़ा दी थी। बता दें कि अमेरिका में रह रहा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैप्पी पासिया को बीते महीने अप्रैल में एफबीआई और अमेरिकी इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने गिरफ्तार किया था। 9 सितंबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित कोठी नंबर-575 में हैंड ग्रेनेड हमला हुआ था। एक ऑटो में तीन युवक आए थे, जो कोठी में हैंड ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भी विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासिया ने ही ली थी। जिस कोठी पर बम फेंका गया है वह एनआरआई दंपती रमेश मल्होत्रा की है। चंडीगढ़ में यूएस बैठे गैंगस्टर हैप्पी पासिया और पाकिस्तान बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने एक ग्रेनेड अटैक कराया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत की सुरक्षा राज्य...

0
देहरादून। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर...

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित...

0
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेहुवाला क्षेत्र में विकसित की जा रही...

देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0
देहरादून। देहरादून में गांधी पार्क से घण्टाघर तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित महिला आक्रोश मशाल यात्रा ने प्रदेश में एक...

चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाएः सीएम

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान, कहा कि इस समय हमारे प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है।...

मुख्यमंत्री धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र दृ‘नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार’...