36.8 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

बलूचिस्तान आर्मी की बगावत: ‘हम पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे; ऐसा इतिहास रचने जा रहे जिसे पूरी दुनिया देखेगी’

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोह की चिंगारी के संकेत मिल रहे हैं। बलूचिस्तान की सेना ने कहा, ‘हम एक ऐसा इतिहास रचने जा रहे हैं जिसे पूरी दुनिया देखेगी। हम पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे।’ बलूचिस्तान आर्मी का यह बयान इस मायने में अहम है क्योंकि एक दिन पहले एक कद्दावर बलूच नेता ने आजादी का आह्वान किया था।बलोच नेता मीर यार बलोच ने बुधवार को दावा किया कि बलूचिस्तान कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था। उन्होंने पाकिस्तान सरकार की ओर से दशकों तक की गई हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का हवाला दिया।

मीर यार ने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रिय भारतीय देशभक्त मीडिया, यूट्यूब के साथियों, भारत की रक्षा के लिए लड़ने वाले बुद्धिजीवियों को सुझाव दिया जाता है कि वे बलोचों को पाकिस्तान के अपने लोग के रूप में संदर्भित न करें। हम पाकिस्तानी नहीं हैं, हम बलूचिस्तानी हैं। पाकिस्तान के अपने लोग पंजाबी हैं, जिन्होंने कभी हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का सामना नहीं किया।
मीर ने दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में पैदा हुए तनाव के बीच, बलूचिस्तान और उसके लोगों ने भारत के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य के लोग भारत के लोगों को अपना पूरा समर्थन देते हैं। चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा है, लेकिन बलूचिस्तान और उसके लोग भारत की सरकार के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले नहीं हैं, आपके पास 6 करोड़ बलोच देशभक्तों का समर्थन है।
मीर यार ने भारत और यहां के लोगों का भी आभार जताया है। मीर ने कहा, बलूचिस्तान के लोगों को बिना शर्त नैतिक समर्थन देने के लिए मैं भारत के लोगों का शुक्रगुजार हूं। बलूचिस्तान का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, आपके योगदान का जिक्र स्वर्णिम अच्छरों में होगा। भारत की शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...