26.5 C
Dehradun
Sunday, July 19, 2026


spot_img

मायावती ने आकाश में फिर से भरी ताकत, यूपी की सियासत में भी दिखेगा दखल; बिहार चुनाव में होगा आकलन

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की रविवार को दमदार वापसी हो गई। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया बैठक में आकाश को चीफ नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने की घोषणा की। खास बात है कि इस बार आकाश को अधिक जिम्मेदारी दी गई है। वह देश भर में पार्टी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। उनका यूपी की सियासत में भी दखल बढ़ेगा। इस दौरान मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने की घोषणा भी की। आकाश आनंद की ताकत का अंदाजा इस चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
हालांकि बसपा सुप्रीमो ने आकाश को हिदायत दी कि वह पार्टी व मूवमेंट के हित में सावधानी बरतते हुए काम करें। उन्होंने यूपी और उत्तराखंड सरकार पर जनविरोधी रवैया व मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास से ज्यादा विध्वंस से कानून के राज का अभाव होे रहा है। बिजली, पानी, सड़क, सफाई व न्याय पाने की व्यवस्था बदहाल है। बसपा ही लोगों की उम्मीदों की एकमात्र किरण है। उन्होंने कहा कि सरकार जातिवादी व सांप्रदायिक तत्वों पर भी लगाम कसे, जो अपनी विषैली भाषा व हरकतों से माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। इसके अलावा महात्मा बुद्ध और डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
बसपा सुप्रीमो ने ’ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए केंद्र सरकार की परिपक्वता और सेना की सराहना करते हुए कहा कि सरकार आतंकी-निरोधक उपाय भी करे, ताकि सिंदूर बचाने का दायित्व निभाया जा सके। पाकिस्तान की परमाणु ब्लैकमेलिंग नहीं सहना उचित कदम है। कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका या अन्य किसी तीसरे पक्ष की दखल स्वीकार नहीं करने की नीति पर अमल करते रहना जरूरी है। सेना ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में सबक सिखाया है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह आतंकी घटनाएं किसी भी कीमत पर नहीं होने दे। साथ ही, विदेश सचिव और सेना की महिला अफसर के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता द्वारा भी सेना को जाति में बांटने के प्रयास को दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय करार देते हुए कहा कि सेना के पराक्रम को लेकर उल्लास की आड़ में राजनीति नहीं करनी चाहिए।
बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के कार्यक्रमों में व्यवस्था व अनुशासन आदि के लिए भी अपनी पार्टी के वर्दीधारी बहुजन वालंटियर फोर्स (बीवीएफ) को पहले की तरह ही संगठित करने और इस्तेमाल करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि महापुरुषों के अनादर और दलित उत्पीड़न के मामलों में पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दें और सरकार से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने के प्रयास जारी रखें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

डीआरआई ने देशभर में कार्रवाई कर 22 करोड़ रुपये की तस्करी का सोना-चांदी जब्त...

0
नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय- डीआरआई ने देश भर में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए हैं। इसके तहत विदेश से तस्करी...

विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को देशभर से बधाई

0
नई दिल्ली।  गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को...

आधार ऐप के डाउनलोड चार करोड़ के पार, डिजिटल पहचान सेवाओं में बढ़ा लोगों...

0
नई दिल्ली।  आधार ऐप को चार करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जो सुविधाजनक और डिजिटल पहचान सेवाओं में लोगों के...

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के लिए सदन...

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

0
नई दिल्ली।  72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली में आज शाम पुरस्कारों...