नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार शाम अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से फोन पर बातचीत की। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए मुत्ताकी का आभार जताया।
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। अफगानिस्तान और भारत के बीच अविश्वास फैलाने की हालिया कोशिशों को उन्होंने दृढ़ता से खारिज किया, जिसकी हम सराहना करते हैं। हमने अफगान लोगों से पारंपरिक मित्रता और उनके विकास के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। आगे सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।’
8 जनवरी 2025: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दुबई में मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने चाबहार बंदरगाह के जरिये व्यापार बढ़ाने, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग और अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास में भारत की मदद पर चर्चा की।
6 नवम्बर 2024: अफगान रक्षा मंत्रालय के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव जेपी सिंह ने किया। बैठक में दोनों देशों ने मानवीय सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और संपर्क मजबूत करने की इच्छा जताई।
28 अप्रैल 2025: विदेश मंत्रालय में अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान मामलों के महानिदेशक आनंद प्रकाश ने काबुल में आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की। बैठक में राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने, व्यापार और ट्रांजिट सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय घटनाओं पर विचार साझा करने पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने, प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और सहयोग के अन्य क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने की बात कही।
विदेश मंत्री जयशंकर ने अफगान समकक्ष से फोन पर की बात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















