देहरादून। उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नई कार्यकारिणी के वर्ष 2025-26 हेतु चुनाव संपन्न हुई। सूचना विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में संघ के चुनाव संपन्न कराये गये। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार, रामसिंह परजोली की देखरेख में संघ के चुनाव संपन्न हुए।
चुनाव नतीजों को घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर पारुल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर सत्येन्द्र बिजल्वाण, संयोजक, ऑडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालम सिंह नगरकोटी को निर्वाचित घोषित किया गया है। चुनाव अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत को 52 मत एवं मनोज शुक्ला को 17 मत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, संजय कुमार को 34-34 मत, महामंत्री पद पर अंकित कुमार को 51 एवं चेतन पाण्डेय को 18 मत, संगठन मंत्री पद पर सत्येन्द्र बिजल्वाण को 45 एवं नरेन्द्र सिंह सजवाण को 24 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर पारुल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संयोजक, ऑडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि नई कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में संकल्प लिया गया कि विभागीय कार्मिकों से संबंधित मुद्दों पर कार्यवाही किये जाने हेतु उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी। जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को दिया जायेगा। विभाग से यह भी मांग की जायेगी कि जल्द से जल्द विभाग का पुनर्गठन किया जाय। नव निर्वाचित महामंत्री अंकित कुमार ने कहा कि विभागीय हित में ठोस कार्ययोजना तैयार कर इस बात पर जोर दिया जायेगा कि जनपदीय कार्यालयों में ढांचा बढ़ाया जाय। नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभी कार्मिक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, कैलाश रावत बने अध्यक्ष, अंकित कुमार बने महामंत्री
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















