अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े गोलियां चली हैं। अमृतसर के जंडियाला नगर काउंसिल के अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह को कुछ लोगों ने रविवार की दोपहर छेहरटा इलाके में गोलियां मारीं। इस वारदात में हरजिंदर सिंह को तीन गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान अकाली नेता की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने हरजिंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी, किशु और करण कीड़ा के तौर पर हुई है। इसकी जानकारी डीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने दी। उन्होंने कहा पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या कृष्ण गैंग ने की है। कृष्ण गैंग ओर पार्षद के बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंजाब में अकाली नेता की हत्याः बदमाशों ने की फायरिंग, हरजिंदर सिंह को लगी तीन गोलियां
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















