29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

एसएचए ने पांच अस्पतालों को आयुष्मान योजना से हटाया

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध पांच अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है। इनमें तीन अस्पताल जनपद देहरादून व एक-एक पिथोरागढ़ व यूएस नगर के अस्पताल शामिल हैं। हटाए गए अस्पतालों पर विगत छह माह से आयुष्मान योजना की गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते यह कार्रवाई हुई है।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस ने कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल को मानकों के अनुरूप अनिवार्यतः कार्य करना होगा। निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई है।
प्राधिकरण प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में देहरादून के जीवन ज्योति क्लीनिक, मार्स हास्पिटल व श्री सिद्धी विनायक हेल्थ सेंटर को डिइंपैनल किया गया है। वहीं पिथोरागढ़ के बिष्ट हास्पिटल व उधम सिंह नगर के आई साइट सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर को आयुष्मान की सूचीबद्धता से बाहर किया गया है।
उक्त सभी गैर सूचीबद्ध हुए अस्पतालों में गत छह माह से आयुष्मान योजना की गतिविधियां शून्य रही हैं। ऐसी निष्क्रियता के कारण योजना संचालन के मानकों के अनुरूप उक्त अस्पतालों की सूचीबद्धता का कोई औचित्य नहीं रह जाता। प्राधिकरण ने पहले एक माह का नोटिस उक्त अस्पतालों को भेजा। लेकिन अस्पताल से कोई जबाब नहीं आया। नोटिस की एक माह की अवधि समाप्त होने पर प्राधिकरण ने उक्त अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है।
सीईओ ने कहा कि आयुष्मान योजना का समुचित लाभ अंतिम छोर पर खड़े आम लाभार्थी तक पहुंचाना प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए समय समय पर मॉनिटरिंग के साथ साथ सख्त निर्देश भी जारी किए जाते हैं। आम जन के जीवन से जुड़ी आयुष्मान योजना में किसी स्तर पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...