29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

पश्चिम बंगाल में ओबीसी सूची में 76 नई जातियां शामिल, मुर्शिदाबाद में फरक्का बना नया सब-डिवीजन

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पश्चिम बंगाल की ओबीसी सूची में 76 नई जातियां जोड़ी गईं, जिससे कुल संख्या 140 हुई। साथ ही मुर्शिदाबाद में फरक्का को नया सब-डिवीजन घोषित किया गया, जिसमें चार ब्लॉक शामिल होंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल को लेकर कई अहम फैसले लिए। राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग (WBCBC) की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए 76 नई जातियों को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की सूची में शामिल करने का फैसला किया है, जिसके बाद अब राज्य में ओबीसी जातियों की कुल संख्या 140 हो जाएगी, जो पहले 64 थी।
कैबिनेट ने मुर्शिदाबाद जिले में एक नया सब-डिवीजन ‘फरक्का’ बनाने की भी मंजूरी दी है। यह नया प्रशासनिक खंड फरक्का, शमशेरगंज, सूटी-1 और सूटी-2 ब्लॉकों को मिलाकर बनाया जाएगा। पहले ये सभी ब्लॉक जंगीपुर सब-डिवीजन का हिस्सा थे। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि जंगीपुर क्षेत्र में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही थी, जिससे प्रशासन को काम करने में दिक्कत हो रही थी। इसी कारण नया सब-डिवीजन बनाने का फैसला लिया गया। नए सब-डिवीजन के लिए प्रशासनिक स्तर पर 109 संविदा आधारित पदों को बनाने की भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, राज्य कैबिनेट ने गृह, स्वास्थ्य, वित्त, विधि और नगर निकाय विभागों में कुल 336 पदों को भरने की स्वीकृति भी दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान नए सब-डिवीजन बनाने की घोषणा की थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...