31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

ठेकेदार से होगी  बैली ब्रिज टूटने से हुए नुकसान की भरपाई, सीएम धामी ने की घोषणा

चमोली। बीते दिनों चमोली जिले के थराली में टूटे निर्माणाधीन बैली ब्रिज को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  कहा कि उन्होंने तय किया है कि इस पुल के गिरने से सरकार को जो धन का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई उस ठेकेदार से की जाएगी जो इसके निर्माण का प्रभारी था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चमोली जिले के दौरे पर थे। चमोली के थराली में सीएम धामी ने शौर्य महोत्सव का शुभारंभ किया है। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने ये बात कही। सीएम धामी ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। उन्होंनेे इसका संज्ञान लिया और तुरंत तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। अगर कोई अधिकारी/कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति लापरवाह है, जनहित के कार्यों के प्रति लापरवाह है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमने यहां तक तय किया है कि इस पुल के गिरने से सरकार को जो धन का नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई उस ठेकेदार से की जाएगी जो इसके निर्माण का प्रभारी था। इसके साथ ही सीएम धामी ने शौर्य स्थल पर अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना पर गर्व जताया। सीएम धामी ने कहा कि भारतीय स्वदेशी मिसाइलों ने ऑपरेशन सिंदूर में अपना दम दिखाया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...