देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप द्वारा सड़क पर सरेआम, नदियों के किनारे, कॉलेज/हॉस्टल के आसपास वाहनों व खुले में बैठकर शराब का सेवन कर हुड़दंग व रैश ड्राईविंग जैसी अवांछनीय गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन लगाम नामक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 7 जून से शुरू होकर एक माह तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए उन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है, जिनसे आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न होता है और प्रदेश की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह अभियान इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने और शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम होगा। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब/मादक पदार्थों का सेवन करने, सड़क सरेआम, नदी किनारे, कॉलेज/हॉस्टल के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब एवं मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वाहनों की गहन चेकिंगः वाहनों के माध्यम से अवैध शराब, मादक पदार्थ, लाठी-डंडा, तलवार, आग्नेय शस्त्र आदि के परिवहन पर विशेष निगरानी रखते हुए, पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वाहनों पर काली फिल्म, मॉडिफाईड साईलेन्सर, हटर आदि की चौकिंगः
जिन वाहनों में काली फिल्म, मॉडिफाईड साइलेंसर, अनधिकृत हूटर, नामपट्टिका या चिन्ह लगे पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
रैश ड्राइविंग एवं स्टंट पर कार्रवाईः शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग या स्टंट करने वाले चालकों पर सख्त निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की विशेष तैनाती एवं निगरानीः उपरोक्त अभियान (ऑपरेशन) के प्रभावी क्रियान्वित हेतु पर्यटकों के घुमने-फिरने व आवाजाही वाले स्थानों, कॉलेज/हॉस्टल, बार/ रेस्टोरेन्ट, शराब के ठेके कैन्टीन के आसपास पुलिस की टपेपइपसपजल व चौकिंग सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त ऐसे स्थानों को जहां पर मादक पदार्थों के सेवन से लड़ाई-झगड़े की घटनायें घटित होती है, को चिन्हित कर उन स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी।
हुड़दंग व रैश ड्राइविंग जैसी अवांछनीय गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए ऑपरेशन लगाम अभियान की शुरुआत
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















