भोजपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और यह लड़ाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूत करने के उद्देश्य से लड़ी जाएगी। भोजपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी तरह से NDA से अलग नहीं है, बल्कि उनका लक्ष्य गठबंधन को और अधिक मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी और मैं बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि NDA को मजबूती मिले और हम एकजुट होकर विजय की ओर बढ़ें। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी दोहराया कि LJP (रामविलास) हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखती है।
भोजपुर की सभा में चिराग पासवान ने तथाकथित ‘जंगलराज’ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हम ‘जंगलराज’ की बात करते हैं, तो लोग इसे केवल RJD से जोड़कर देखते हैं। लेकिन सच यह है कि इसके लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। बिहार के उस दौर में दोनों दल सत्ता में साझेदार रहे और राज्य को अराजकता की ओर धकेला।
सभा के दौरान चिराग पासवान ने एनडीए सरकार द्वारा सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिए जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने जीवनभर पिछड़ों, वंचितों और गरीबों के अधिकार के लिए संघर्ष किया, उसे सम्मान देने का काम हमारी सरकार ने किया है। यह फैसला हमारे सामाजिक समरसता के संकल्प का प्रमाण है।
केंद्रीय मंत्री एवं एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भोजपुर के आरा में लंबे समय के बाद एक बड़ी सभा को संबोधित किया। इस दौरान चिराग ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी विराम लगाते हुए कह दिया कि बिहार से नहीं, बल्कि बिहार के लिए विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस सभा में हजारों की संख्या में भोजपुर समेत कई जिलों से कार्यकर्ता और समर्थक आरा पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, एलजेपीआर द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी की घोषणा अनौपचारिक रूप से कर दी गई है। नवसंकल्प महासभा के नाम चिराग पासवान ने सभा को संबोधित किया। आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में यह कार्यक्रम हुआ। जहां चिराग पासवान शामिल हुए उनके साथ पार्टी के सभी पांच सासंद, प्रदेश अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान की सभा में भोजपुर, कैमूर, रोहतास, बक्सर और पटना के अलावा कई जिलों से लगभग 20 से 30 हजार लोग शामिल हुए।
मंच पर आते ही चिराग पासवान ने माइक थाम लिया और कांग्रेस-राजद की सरकार की नाकामी से अपने भाषण की शुरुआत की। साथ ही चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को ले कर भी बड़ी घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काफी लोग प्रश्न कर रहे थे कि चिराग विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इसका जवाब मैं दे दूं कि विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बिहार से नहीं बल्कि बिहार के लोगों के लिए और बिहार के लिए चुनाव लड़ेंगे।
चिराग पासवान का बड़ा एलान, कहा- NDA की मजबूती के लिए मेरी पार्टी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Latest Articles
13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...
भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल...
ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...
धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...

















