29 C
Dehradun
Tuesday, May 5, 2026


spot_img

बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई ब्याज दरें, लोन लेने वालों की हुई बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा ने 12 जून, 2025 से अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (Bank of Baroda MCLR update) में कटौती की घोषणा की। नई दरें MCLR से जुड़े नए और पुराने दोनों तरह के लोन पर लागू होंगी। नए संशोधित दरें गुरुवार 12 जून से लागू हो गई हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट से जुड़े होम, कार, एजुकेशन और रिटेल लोन पर अपनी ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट्स तक की कटौती की है।
पिछले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेप रेट में उम्मीद से ज्यादा 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। इतना ही नहीं केंद्रीय बैंक ने बैंकों के लिए कैश रिजर्व रेशियो (Cash Reserve Ratio) को भी 1 फीसदी तक कम किया था। रेपो रेट कम होने से अधिकतर बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया है।
आरबीआई की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट घटाकर 5.5% कर दिया। साथ ही, CRR को 100 बेसिस पॉइंट कम करके 3% कर दिया गया, जिससे बैंकिंग सिस्टम में पहले से मौजूद अतिरिक्त नकदी में 2.5 लाख करोड़ रुपये और जुड़ गए।
बैंक ने एक महीने से लेकर एक साल की अवधि के लिए MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है।
बैंक की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR rate cut June 2025) सीधे आपके होम लोन पर ब्याज दर को प्रभावित करती है। खासकर अगर यह फ्लोटिंग-रेट लोन है। MCLR में कमी से लोन EMI में संभावित कमी आती है। वहीं, अगर इसमें बढ़ोतरी हुई तो EMI बढ़ जाती है। होम लोन पर इंटरेस्ट रेट का कैलकुलेशन आम तौर पर MCLR में स्प्रेड या मार्जिन जोड़कर किया जाता है। इसलिए इसका असर होम लोन पर पड़ता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद...

0
दिल्ली : विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दिल्ली में जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष ताकायुकु कोबायाशी से मुलाकात...

आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है । उन्होंने पश्चिम...

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर रचा इतिहास

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पार्टी ने विधानसभा की 294...

केरलम: सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 102 सीटों पर...

0
नई दिल्ली। केरलम में सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – यूडीएफ ने 102 सीटों पर शानदार जीत...

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी के उपस्थित होने पर...