सोनीपत। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण की बढ़ती गंभीर समस्या को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा के एनसीआर जिलों में भी बीएस-4 मानक की बसों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी। यह प्रतिबंध इसी वर्ष एक नवंबर से प्रभावी होगा। इस आदेश के तहत हरियाणा एनसीआर क्षेत्र में बीएस-4 श्रेणी की बसों का संचालन निर्धारित समयावधि के बाद पूरी तरह वर्जित रहेगा।
अब तक केवल दिल्ली में ही वायु गुणवत्ता खराब होने पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत बीएस-4 मानक की बसों के प्रवेश पर रोक लगाई जाती थी।
इस बार सोनीपत के साथ ही हरियाणा एनसीआर में आने वाले अन्य जिलों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर अंकुश लगाया जा सके।
जारी किए गए आदेशों में हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले बीएस-4 मानक के डीजल वाहनों में न केवल छोटे वाहन, बल्कि लोडिंग वाहन, मिनी ट्रक और अन्य छोटे व्यवसायिक वाहन भी शामिल होंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार हर साल सर्दी की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके और लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे एक नवंबर से पहले अपने पुराने बीएस-4 वाहनों का वैकल्पिक प्रबंध कर लें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा से राहत दिलाने में भी सहायक साबित हो सकता है।
दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी एक नवंबर से नहीं चल सकेंगी बीएस-4 मानक की बसें, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का फैसला
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















