लखनऊ: सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है। इंडिया गठबंधन मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। हम उस समय सीटों पर बात कर लेंगे। समाजवादी पार्टी किसी सांसद के बयान या किसी के ट्वीट और सोशल मीडिया पर लिखने पर कुछ भी नहीं कहना चाहती है। अखिलेश यादव मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कारोबार, नौकरी और रोजगार भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है। भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाया है। देश का पूरा बाजार विदेशियों के हाथ में दे दिया है। जो लोग खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं, स्वदेशी की बात करते हैं, उन्होंने एफडीआई लाकर और नीतियां बनाकर देश का बाजार विदेशी सामानों से पाट दिया। उन्होंने योगी सरकार के आपसी अंतरविरोध भी सामने रखे।
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया। प्राइमरी स्कूलों की गुणवत्ता खराब कर दी। स्कूलों में बच्चे नहीं जा रहे हैं। सरकारी इंटरमीडिएट स्कूलों की जमीनों पर भाजपा नेताओं की नजर है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने नमामि गंगे के नाम पर हजारों करोड़ का बजट साफ कर दिया, लेकिन गंगा की सफाई नहीं हो पाई। सरकार ने 20 फीसदी भी गेंहू की खरीद नहीं की। समाजवादी सरकार में प्रदेश का पहला काऊ मिल्क प्लांट कन्नौज में लगाया गया था। भाजपा सरकार में बंद हो गया। बदायूं में पटेल समाज के साथ अन्याय हुआ है। प्रयागराज में पाल समाज की बेटी के साथ अन्याय हुआ। बुनकरों को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ विमान दुर्घटना बेहद गंभीर है। इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद अभी तक किसी भी जिम्मेदार का इस्तीफा नहीं हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पुलवामा और पहलगाम हमले में किसी का इस्तीफा नहीं मांगा, लेकिन इस दुर्घटना में सरकार के जिम्मेदार लोगों का इस्तीफा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से विभागों का निजीकरण हुआ है, लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसा लगता है अपने लोगों को नौकरी देने के लिए सरकार ने अयोग्य लोगों को पदों पर बैठा दिया है।
अखिलेश यादव का बड़ा एलान: इंडिया गठबंधन यूपी में मिलकर लड़ेगा विधानसभा चुनाव; सीटों पर बन जाएगी सहमति
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















