सिंगरौली: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक कई परिवारों को दर्द दे गई। प्रदेश के सिंगरौली जिले में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला और चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बिजली गिरने की ये घटनाएं जिले के जियावन, चितरंगी और बरगवां थाना समेत अन्य क्षेत्रों से हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में पहली घटना सोमवार देर रात डेढ़ बजे हुई। जहां आकाशीय बिजली गिरने से 67 साल की सनाओ बाई की मौत हो गई। वहीं, जियावन थाना क्षेत्र के सुपेला गांव में जमालुद्दीन की 17 वर्षीय बेटी अंतिमा की भी आकाशीय बिजली ने जान ले ली। घटना के दौरान वह अपने घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। इसी थाना क्षेत्र के गोड़गवां गांव में 58 साल के शिवधारी कोल की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आए।
चौथी मौत चितरंगी थाना क्षेत्र के झरकटिया गांव में हुई। जहां अपने घर से कुछ ही दूरी पर बकरियां चरा रहे 13 साल के श्यामलाल गुर्जर पर आकाशीय बिजली गई। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि, जिले के महुआ गांव के रतीलाल शाह की दो बेटियों की भी आकाशीय बिजली ने जान ले ली। आम तोड़ते समय दोनों पर बिजली गिर गई। सूचना पर परिवार के लौट मौके पर पहुंचे। इस दौरान मां बेटियों के शव से लिपटकर बुरी तरह रो रही थी। संबंधित थाना पुलिस ने अलग-अलग मृग कायम किया है।
सिंगरौली में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, दो सगी बहनों समेत चार बच्चों ने दम तोड़ा
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















