31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

क्रोएशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीय समुदाय से की मुलाकात

जाग्रेब/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब पहुंचने। यहां पर उनका शानदार स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की। यह क्रोएशिया की उनकी पहली यात्रा है और तीन देशों के दौरे का अंतिम चरण है।
यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं क्रोएशिया गणराज्य की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच तथा प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं। भारत और क्रोएशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि यह तीन देशों की यात्रा भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ समर्थन देने वाले भागीदार देशों को धन्यवाद देने का अवसर है, साथ ही आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ वैश्विक समझ को मजबूत करने का भी प्रयास है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत और क्रोएशिया के बीच राजनीतिक और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करेगी। इसके जरिए व्यापार, नवाचार, रक्षा, बंदरगाह, शिपिंग, विज्ञान-तकनीक, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कार्यबल गतिशीलता जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय नृत्य ष्कथकष् की प्रस्तुति दी गई। क्रोएशियाई कथक नृत्यांगना और शिक्षिका एना ने कहा, मैंने भारत में कथक सीखा… मैंने यहां एक स्कूल खोला है और ये मेरी छात्राएं हैं। पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति देना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है… हमें भारतीय संस्कृति से बहुत लगाव है।
पीएम मोदी की क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच और राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच से द्विपक्षीय वार्ता भी निर्धारित है। यह यात्रा यूरोपीय संघ के भागीदारों के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की क्रोएशिया के प्रधानमंत्री प्लेंकोविच से 2021 में कोप-26 और भारत-यूरोपीय संघ वर्चुअल नेताओं की बैठक के दौरान संक्षिप्त मुलाकात हो चुकी है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च 2019 में क्रोएशिया की राजकीय यात्रा की थी, जिसमें उन्हें क्रोएशिया के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द किंग ऑफ टॉमिस्लाव’ से सम्मानित किया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...