बेगूसराय: बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के क्रम में चार युवकों की डूब कर मौत हो गई। इसमें से दो बच्चे जुड़वा भाई थे। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नुरल्लापुर गांव की बताई जा रही है। काफी मशक्कत के बाद सभी बच्चों का शव पानी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर नुरूलाहपुर गांव के सहनी घाट पर मंगलवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी के शव स्थानीय मछुआरों ने नदी से निकाला है। मृतकों में चांसी दास के पुत्र अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार, दोनों 18 वर्ष के थे। दोनों जुड़वा भाई थे। वार्ड 5 के रहने वाले थे। दोनों गुरुवार को दिल्ली जाने वाले थे। इसी परिवार के एक अन्य किशोर कल्लर दास का बेटा 12 वर्षीय रौशन कुमार भी डूबा था। तीन डूबे हुए युवक और किशोर का घर एक ही मोहल्ले में है। वही
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई में जुटी है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना के बाद से आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बूढ़ी गंडक नदी में घाट तो नहाने के लिए बना है पर यहां पर किसी भी तरह की सुरक्षात्मक व्यवस्था कहीं भी नहीं की है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और उचित कार्रवाई करे।
बूढ़ी गंडक में डूबने से जुड़वा भाइयों समेत चार की मौत
Latest Articles
13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...
भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल...
ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...
धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...

















